तौल लिपिक गन्ना बाउचर लेकर फरार

संवाद सूत्र कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में ऊन शुगर मिल के तौल केंद्र का तौल लिपिक दर्जनों किसानों के गन्ना बाउचर लेकर फरार हो गया। पीड़ित किसानों ने तौल केंद्र पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे डिप्टी मैनेजर को किसानों ने घंटों बंधक बनाए रखा। डिप्टी मैनेजर के आश्वासन के बाद किसानों ने डिप्टी मैनेजर को बंधनमुक्त किया। क्षेत्र के गांव गंगेरू में ऊन शुगर मिल के द्वारा अपना तौल केंद्र लगा रखा है। तौल केंद्र पर क्षेत्र के कई गांवों के सैंकड़ों किसान अपना गन्ना डालते है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 06:05 AM (IST)
तौल लिपिक गन्ना बाउचर लेकर फरार
तौल लिपिक गन्ना बाउचर लेकर फरार

कांधला : क्षेत्र के गांव गंगेरू में ऊन शुगर मिल के तौल केंद्र का तौल लिपिक दर्जनों किसानों के गन्ना बाऊचर लेकर फरार हो गया। पीड़ित किसानों ने तौल केंद्र पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे डिप्टी मैनेजर को किसानों ने घंटों बंधक बनाए रखा। डिप्टी मैनेजर के आश्वासन के बाद किसानों ने डिप्टी मैनेजर को बंधनमुक्त किया।

क्षेत्र के गांव गंगेरू में ऊन शुगर मिल के द्वारा अपना तौल केंद्र लगा रखा है। तौल केंद्र पर क्षेत्र के कई गांवों के सैकड़ों किसान अपना गन्ना डालते है। किसानों का आरोप है कि तौल लिपिक आए दिन घटतौली करता है। मंगलवार को कई गांवों के किसानों ने तौल केंद्र पर दो हजार कुंतल गन्ना डाला था। आरोप है कि गन्ने डालने के बाद किसानों को बाऊचर दिया जाता है, जो तौल लिपिक के द्वारा नहीं दिया। किसानों ने लिपिक से बाउचर मांगा तो उन्होंने बाऊचर देने की बात कहीं। आरोप है कि शाम होने से पहले हीं तौल लिपिक फरार हो गया। बुधवार को दर्जनों किसानों ने तौल केंद्र पर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मिल के डिप्टी मैनेजर मुकुटमणि ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित किसानों ने उन्हें बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। घंटों बाद डिप्टी मैनेजर के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। इस मौके पर लोकेश जैन, कंवरपाल, पहल सिंह, वसी हैदर, बल्लो, काला, जमीर, राजू पंडित, नजर मोहम्मद, शाना जैदी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी