पिकअप पलटी, मजदूर लहूलुहान

जागरण संवाददाता, शामली : नगर की भैंसवाल रोड पर रविवार दोपहर में मजदूरों से भरी पिकअप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 07:28 PM (IST)
पिकअप पलटी, मजदूर लहूलुहान
पिकअप पलटी, मजदूर लहूलुहान

जागरण संवाददाता, शामली : नगर की भैंसवाल रोड पर रविवार दोपहर में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर पिकअप में पंजाब भट्टे से अपने घर वापस जा रहे थे। सरकारी एंबुलेंस की मदद से उन्हें शामली सीएचसी पहुंचाया गया।

बताया गया कि क्षेत्र के गांव सिक्का सिलावर निवासी काफी लोग पंजाब में भट्टों पर मजदूरी करने के लिए गए हुए हैं। उन्हीं में से डेढ़ दर्जन मजदूर शनिवार रात में पिकअप में सवार होकर अपने घर आने के लिए चले थे। रविवार दोपहर में उनका वाहन नगर की भैंसवाल रोड पर पहुंचा तभी तेज गति से दौड़ाई जा रही पिकअप असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। चोट लगने पर घायल मजदूरों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। सूचना दिए जाने पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब सभी घायलों को शामली सीएचसी में उपचार दिलाया गया। डा. रामनिवास ने बताया कि हादसे में सेठपाल चालक, टमी, अंजु पत्नी देवेंद्र, व देवेंद्र के बच्चे ज्योति, ¨पकी, पारूल, वाशू, माही व समय ¨सह, ममता पत्नी समय ¨सह को चोट आई थी। उन्हें उपचार देकर घर भेज दिया गया। उधर, थाना आदर्श मंडी पुलिस का कहना है कि हादसे के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई।

chat bot
आपका साथी