दीपोत्सव कार्यक्रम : छात्र-छात्राओं ने सजाई रंगोली

संवाद सूत्र, कांधला : खंड विकास क्षेत्र के गांव डांगरौल के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में दीप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 09:59 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 09:59 PM (IST)
दीपोत्सव कार्यक्रम : छात्र-छात्राओं ने सजाई रंगोली
दीपोत्सव कार्यक्रम : छात्र-छात्राओं ने सजाई रंगोली

संवाद सूत्र, कांधला : खंड विकास क्षेत्र के गांव डांगरौल के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर अपनी कला प्रतिभा का परिचय दिया।

खंड विकास क्षेत्र के गांव डांगरौल के प्राथमिक विद्यालय में आहूत दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने आह्वान किया कि दीपावली के शुभ अवसर तेल के दीपक का ही प्रयोग करना चाहिए। मोमबत्ती अथवा पटाखों या किसी भी ऐसे उत्पाद का प्रयोग नहीं करना है, जो वातावरण को प्रदूषित करे। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं को पटाखों का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिषेक, दीप्ति, प्रवीण, प्रेमचंद, सीमा, सरेमता सहित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी