होटल, ढाबों और मार्गाें पर पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन

कानपुर में हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शातिर अपराधी विकास दुबे पर ईनाम घोषित कर उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने युद्ध स्तर पर तलाश अभियान चलाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 10:35 PM (IST)
होटल, ढाबों और मार्गाें पर पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन
होटल, ढाबों और मार्गाें पर पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन

शामली, जेएनएन। कानपुर में हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शातिर अपराधी विकास दुबे पर ईनाम घोषित कर उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने युद्ध स्तर पर तलाश अभियान चलाया है। शामली जनपद पुलिस ने हरियाणा प्रदेश की सीमा पर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए है। साथ ही जनपद के होटलों, ढाबों सराय, धर्मशालाओं में भी सर्च अभियान शुरू किया है। नगर शामली में भी पोस्टर चस्पा करते हुए चेकिग की गई।

एक डीएसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दूबे को एसटीएफ सहित दर्जनों पुलिस टीमें तलाश रही है। बीते दिवस उसके बिजनौर व गाजियाबाद में होने के इनपुट पुलिस को मिले थे, इसके बाद से शामली जनपद में भी बड़ा अभियान शुरु कर दिया गया। शामली नगर में एसटी तिराहा पुलिस चौकी सहित कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए गए। वाहनों की चेकिग भी की गई है।

एसपी के आदेश पर जनपद के सभी थानों की पुलिस ने अपने क्षेत्रों में होटलों, ढाबों,सराय, धर्मशालाओं में चेकिग अभियान चलाया है। वहां ठहरे हर व्यक्ति के बारे में जांच की जा रही है। पिछले तीन दिनों में धर्मशालाओं, सराय, होटलों में ठहरे लोगों की आईडी चेक करते हुए उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी ने सभी को गंभीरता से कार्रवाई के आदेश दिए है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि ढाई लाख के इनामी विकास दूबे की तलाश में बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया है। जनपद के आठों थानों की पुलिस कार्रवाई में जुटी है। दिन हो रात, पूरे जिले में संदिग्ध वाहनों व सीमा पर सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है। विकास दूबे के पोस्टर जनपद की हरियाणा सीमा के साथ ही नगर शामली के विभिन्न स्थानों पर चस्पा किए है।

chat bot
आपका साथी