हॉट स्पॉट में सन्नाटा, पुलिस और पीएसी अलर्ट

अब जिले में शामली शहर के चार मोहल्ले सील हैं। बुधवार को सभी सील क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी अलर्ट रही। पुलिस-पीएसी जवान गश्त करते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 09:46 PM (IST)
हॉट स्पॉट में सन्नाटा, पुलिस और पीएसी अलर्ट
हॉट स्पॉट में सन्नाटा, पुलिस और पीएसी अलर्ट

शामली, जेएनएन। अब जिले में शामली शहर के चार मोहल्ले सील हैं। बुधवार को सभी सील क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी अलर्ट रही। पुलिस-पीएसी जवान गश्त करते रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दो हॉट स्पॉट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। वहीं, इक्का-दुक्का लोग घर के बाहर खड़े थे तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने के लिए कहा और कार्रवाई के लिए चेताया भी। ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

हॉट स्पॉट: मोहल्ला कलंदरशाह और पंसारियान

शामली: चार मई को दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद हॉट स्पॉट मोहल्ला कलंदरशाह और पंसारियान को पांच मई को सील कर दिया गया था। यहां पर पुलिस और प्रशासन की सतर्कता काफी अधिक है। पुलिस और पीएसी गलियों तक गश्त कर रही है और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भ्रमण करते रहे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्धारित व्यवस्था के तहत हो रही है।

हॉट स्पॉट: मोहल्ला बड़ीआल

शामली: दस मई को बड़ीआल सील कर दिया गया था। यहां पर पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। पैनी नजर रखी जा रही है कि कोई घर से बाहर न आए। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था बनाई हुई है। फल, सब्जी, दूध और राशन की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल निरीक्षण को पहुंचे। अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के बारे में जानकारी ली गई।

हॉट स्पॉट: सलेक विहार

शामली: 18 मई को पॉजिटिव केस मिलने के बाद सलेक विहार क्षेत्र को सील कर दिया गया था। गलियों को बैरिकेडिग लगाकर बंद किया गया है। पुलिस और पीएसी की तैनाती है। छोटी-छोटी गलियों तक गश्त कर पुलिस लोगों को घर में रहने की हिदायत दी रही है। वॉलिटियर ही आवश्यक वस्तु घर तक पहुंचा रहे हैं। बुधवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने यहां का भी निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी