यमुना का बढ़ा जलस्तर, प्रदूषण से मिली राहत

बारिश के चलते यमुना नदी के जलस्तर में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से प्रदूषण का दंश झेल रही यमुना को कुछ राहत मिल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 06:06 AM (IST)
यमुना का बढ़ा जलस्तर, प्रदूषण से मिली राहत
यमुना का बढ़ा जलस्तर, प्रदूषण से मिली राहत

शामली जेएनएन। बारिश के चलते यमुना नदी के जलस्तर में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से प्रदूषण का दंश झेल रही यमुना को कुछ राहत मिल गई है।

कैराना में यमुना नदी का जलस्तर सामान्य से नीचे था। यमुना का पानी स्थिर होने से प्रदूषण में इजाफा हुआ। जिस कारण यमुना नदी पर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पिछले दिनों में पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बे मौसम बारिश हुई है। इसी के चलते कैराना में यमुना नदी का जलस्तर भी मामूली बढ़ गया गया है। जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने से यमुना नदी को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। यमुना नदी में पानी आने से इसमें फैली गंदगी बहकर आगे निकल गई है। अब यमुना में बारिश का पानी नजर आ रहा है। हालांकि, अभी पूरी तरह से यमुना नदी स्वच्छ नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी