प्रशासनिक अधिकारी बनने पर गांव की बेटी का जोरदार स्वागत

संवाद सूत्र, स्याना (बुलंदशहर): प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद प्रथम बार अपने पैतृक ग्राम आने पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 10:47 PM (IST)
प्रशासनिक अधिकारी बनने पर गांव की बेटी का जोरदार स्वागत
प्रशासनिक अधिकारी बनने पर गांव की बेटी का जोरदार स्वागत

संवाद सूत्र, स्याना (बुलंदशहर): प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद प्रथम बार अपने पैतृक ग्राम आने पर गांव की बेटी का जोरदार स्वागत हुआ। ग्राम सराय (स्याना देहात) निवासी डा. बीपी अशोक उप्र पुलिस में अधिकारी हैं। उनकी बेटी डा. अवलोकिता का चयन वर्ष 2017 बैच में आइआरएस कैडर में हुआ है। जबकि इसी बैच में अवलोकिता के पति डा. योगेश का भी चयन आइएएस में हुआ है। गांव की बेटी व दामाद के चयन पर परिजनों व समस्त ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है। शनिवार को प्रथम बार पिता व पति के साथ गांव आगमन पर डा. अवलोकिता का समारोह पूर्वक अभिनंदन किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत के बाद ग्राम स्थित स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न भेंट कर दोनों का स्वागत किया। डा. अवलोकिता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सदैव गांव से जुड़े रहने की बात कही। अध्यक्षता सुखवीर ¨सह त्यागी व संचालन देवेंद्र कुमार ने किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख मनवीर ¨सह, रूपराम ¨सह, भूषण ¨सह, रजनीश कुमार, अजीत ¨सह, पवन कुमार, देवानंद गौतम, हरवीर ¨सह, राजपाल ¨सह, श्यामलाल आदि ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी