छठे दिन भी वापस नहीं लौटा व्यापारी

¨झझाना (शामली) : चौसाना में छह दिन पूर्व व्यापारी के घर पत्र भेजकर दस लाख की रंगदारी मांग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 10:06 PM (IST)
छठे दिन भी वापस नहीं लौटा व्यापारी
छठे दिन भी वापस नहीं लौटा व्यापारी

¨झझाना (शामली) : चौसाना में छह दिन पूर्व व्यापारी के घर पत्र भेजकर दस लाख की रंगदारी मांगने के मामला सुर्खियों में है। भयभीत व्यापारी ने पुलिस को रंगदारी मांगने की कोई तहरीर नहीं दी है। व्यापारी छठे दिन भी सहारनपुर में ही परिवार संग जमा रहा। व्यापारी के पलायन से इंकार रही पुलिस उसे वापस लाने में नाकाम रही।

छह दिन पूर्व चौसाना निवासी व्यापारी महेंद्र के घर पर कुछ बच्चे एक पत्र लेकर आए थे। जिसमें दस लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रुपया नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में व्यापारी ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। ना ही कोई मुकदमा कायम कराया, लेकिन अगले ही दिन व्यापारी अपनी दुकान पर ताला डालकर सहारनपुर परिवार समेत चला गया था। पुलिस का कहना था कि व्यापारी को कोई दिक्कत नहीं है। रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में शामिल होने गया था। जिसके बाद अपने बेटे के पास सहारनपुर में चला गया। वहीं पर रह रहा है। पुलिस का दावा है कि व्यापारी से संपर्क किया गया है वह जल्द ही वापस आएगा। दूसरी ओर छह दिन बितने पर भी व्यापारी के वापस नहीं आने से स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी