दिव्यांगों को निश्शुल्क कृत्रिम अंग वितरण आज

रविवार को शहर के जेजे फार्म में निश्शुल्क कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। गत 15 दिसंबर को शिविर लगाकर दिव्यांगों को चयनित किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2020 11:06 PM (IST)
दिव्यांगों को निश्शुल्क कृत्रिम अंग वितरण आज
दिव्यांगों को निश्शुल्क कृत्रिम अंग वितरण आज

शामली, जेएनएन। माता अमृतानन्दमयी देवी कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आज यानि रविवार को शहर के जेजे फार्म में निश्शुल्क कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गत 15 दिसंबर को शिविर लगाकर दिव्यांगों को चयनित किया गया था।

शनिवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर माता अमृतानन्दमयी देवी कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि गत 15 दिसंबर को शहर के माजरा रोड स्थित एक बरात घर में शिविर का आयोजन करके दिव्यांगों को चयनित किया गया था। जिसमें 60 लोगों को चयनित किया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को कैराना रोड स्थित एक बरात घर में चयनित दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व चैयरमेन अरविन्द संगल ,भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, अली हसन अंसारी व सुनील गोयल आदि गणमान्य अतिथियों द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। इस दौरान सुनिल गर्ग,अमित गर्ग,डॉ. दीपक मित्तल, मनोज जांगिड़, देवेन्द्र कुमार, जितेन्द्र शर्मा, अशोक आर्य, नरेश पाल तोमर, प्रताप सिंह, नितिश कुमार, अमित गर्ग आदि लोग मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी