कलेक्ट्रेट में खराब व्यवस्था पर बिफरे डीएम

जागरण संवाददाता, शामली: जिलाधिकारी अखिलेश ¨सह ने शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट का औचक निर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 09:54 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 09:54 PM (IST)
कलेक्ट्रेट में खराब व्यवस्था पर बिफरे डीएम
कलेक्ट्रेट में खराब व्यवस्था पर बिफरे डीएम

जागरण संवाददाता, शामली:

जिलाधिकारी अखिलेश ¨सह ने शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। जिला पूर्ति कार्यालय और ट्रेजरी में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही समय पर कार्यालय न आने पर ट्रेजरी के दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिला पूर्ति कार्यालय के स्टॉक रूप की सिक्योरिटी चेक की। यहां डबल लॉक दरवाजे थे और सीसीटीवी भी चालू था, लेकिन कार्यालय में पंखों पर धूल की मोटी परत जमी थी और फाइलें भी अव्यवस्थित थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राशन कार्ड के फी¨डग कार्य के बारे में जानकारी भी प्राप्त की, जिस पर संतोष जताया।जिला सूचना कार्यालय में सबकुछ ठीक-ठाक मिला, जिसकी सराहना भी की। इसके बाद जिलाधिकारी ट्रेजरी पहुंचे। यहां दो कर्मचारी 10.10 बजे तक नहीं आए थे। इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पंखो पर धूल व मकड़ी के जाल देखकर जमकर फटकार भी लगाई। इसी दौरान बन्दी गृह में गन्दगी देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की और साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी केबी ¨सह, तहसीलदार अभयराज पांडे आदि साथ रहे।

chat bot
आपका साथी