नागरिकता कानून पर भ्रम फैलाने वालों से रहें सावधान

भाजपा के जन जागरण अभियान के तहत कई गांवों में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 06:03 AM (IST)
नागरिकता कानून पर भ्रम फैलाने वालों से रहें सावधान
नागरिकता कानून पर भ्रम फैलाने वालों से रहें सावधान

शामली, जेएनएन। भाजपा के जन जागरण अभियान के तहत कई गांवों में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील भी की गई।

मंगलवार को शामली के गांव बंतीखेड़ा, खेडी बैरागी, मालैंडी में गोष्ठी आयोजित की गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने कहा कि नागरिकता कानून से किसी भी भारतीय को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ लोग वोट बैंक के लालच में लोगों में कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। लोग इस कानून को समझें और दूसरों को भी समझाएं। यह कानून नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं है। इसलिए किसी की बातों में न आएं। इस दौरान भाजयुमो के जिला मंत्री रोहित विश्वकर्मा, भूपेंद्र चौधरी, ऋषिपाल फौजी, संजीव सोंटा, सोमदत्त शर्मा, अंकित राय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी