बड़ीआल हुआ ग्रीन, दयानंदनगर नया हॉट स्पॉट

जिले में सोमवार को एक हॉट स्पॉट बढ़ा तो एक हॉट स्पॉट ग्रीन हो गया। वर्तमान में तीन हॉट स्पॉट हैं और इनमें से दो शहर में हैं। नए हॉट स्पॉट दयानंदनगर में पुलिस और प्रशासन की सतर्कता काफी अधिक रही। एसडीएम और सीओ ने भ्रमण किया और बैरिकेडिग कर दी गई। अन्य दोनों हॉट स्पॉट में भी पुलिस और पीएस के जवान मुस्तैद रहे और सख्ती के चलते सन्नाटा पसरा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM (IST)
बड़ीआल हुआ ग्रीन, दयानंदनगर नया हॉट स्पॉट
बड़ीआल हुआ ग्रीन, दयानंदनगर नया हॉट स्पॉट

शामली, जेएनएन। जिले में सोमवार को एक हॉट स्पॉट बढ़ा तो एक हॉट स्पॉट ग्रीन हो गया। वर्तमान में तीन हॉट स्पॉट हैं और इनमें से दो शहर में हैं। नए हॉट स्पॉट दयानंदनगर में पुलिस और प्रशासन की सतर्कता काफी अधिक रही। एसडीएम और सीओ ने भ्रमण किया और बैरिकेडिग कर दी गई। अन्य दोनों हॉट स्पॉट में भी पुलिस और पीएस के जवान मुस्तैद रहे और सख्ती के चलते सन्नाटा पसरा रहा।

हॉट स्पॉट : मोहल्ला दयानंदनगर

नोएडा से आए दो युवक दयानंदनगर स्थित एक रिश्तेदार के घर रुके हुए थे और रविवार को दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रविवार देर रात ही दयानंदनगर की गली नंबर दस से 13 तक के क्षेत्र को सील कर दिया गया। एनाउंसमेंट कर लोगों को घर से न निकलने की हिदायत दी गई। एसडीएम संदीप कुमार और सीओ जितेंद्र कुमार भ्रमण को पहुंचे और पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं स्थानीय सभासद कुछ लोगों को वालटियर बनाने के लिए सूची आदि तैयार करते रहे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है।

हॉट स्पॉट: मोहल्ला सलेक विहार

मोहल्ला सलेक विहार में 18 मई को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सील कर दिया गया था। 24 मई को एक और पॉजिटिव केस आया था। हालांकि पहले संक्रमित ठीक होकर घर आ चुके हैं। मोहल्ला सील है और पुलिस और पीएसी की तैनाती है। पुलिस-पीएसी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और कोई घर से नहीं निकल रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्धारित व्यवस्था के तहत होती रही।

हॉट स्पॉट: मोहल्ला खैल

कांधला : 23 मई को दो युवकों में संक्रमण की पुष्टि के बाद खैल मोहल्ला सील कर दिया गया था। पूरे सील क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है, क्योंकि पुलिस-प्रशासन की सख्ती बरकरार है। पूरी निगरानी हो रही है कि कोई घर से बाहर न निकले। सुबह के वक्त आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हुई और काफी लोगों ने वालंटियरों के माध्यम से होम डिलीवरी कराई। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी