अवैध खनन से भरे 12 वाहन सीज

शामली: अवैध खनन से भरे व ओवरलो¨डग वाहनों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 12 वाहनों को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Jul 2018 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 12 Jul 2018 11:23 PM (IST)
अवैध खनन से भरे 12 वाहन सीज
अवैध खनन से भरे 12 वाहन सीज

शामली: अवैध खनन से भरे व ओवरलो¨डग वाहनों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 12 वाहनों को सीज कर दिया। एआरटीओ ने वाहन चालकों पर जुर्माना लगाते हुए वाहन व माल को जब्त कर लिया।

ओवरलोड वाहन व अवैध खनन से भरे वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग का अभियान लगातार जारी है। बुधवार देर रात्रि उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने टीम के साथ सहारनपुर तिराहे पर चे¨कग अभियान चलाया। चे¨कग के दौरान एआरटीओ ने ओवरलोडेड व अवैध खनन से भरे वाहन को पकड़ लिया।

एआरटीओ की चे¨कग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, कोई भी वाहन चालक पूरे कागजात नहीं दिखा पाया और वाहन क्षमता से अधिक लोड़ पाया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों पर जुर्माना लगा वाहन व वाहन में भरी सामग्री को जब्द कर लिया।

उप संभागीय परिवहन विभाग मुंशी लाल ने बताया कि चे¨कग के दौरान अवैध खनन से भरे 12 वाहनों को सीज किया गया है, जिसमें अवैध खनन से भरे ट्रक व अन्य वाहन भी है। विभाग द्वारा अभियान लगातार जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी