यशस्वी प्रधान की पंचायत प्रदेश के टापटेन में

यशस्वी प्रधान की पंचायत प्रदेश के टापटेन में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 12:06 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 12:06 AM (IST)
यशस्वी प्रधान की पंचायत प्रदेश के टापटेन में
यशस्वी प्रधान की पंचायत प्रदेश के टापटेन में

यशस्वी प्रधान की पंचायत प्रदेश के टापटेन में

जेएनएन, शाहजहांपुर : दैनिक जागरण के यशस्वी प्रधान से सम्मानित ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता की ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर का चयन प्रदेश सरकार की आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव योजना में हुआ है। उन्हें पंचायती राज निदेशालय की ओर से 22 अगस्त को चंडीगढ़ में होने वाली कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है।

विकासखण्ड सिंधौली की ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में विकास परक योजनाओं को मूर्तरूप प्रदान करने के लिए प्रधान अनिल कुमार गुप्ता पंचायतीराज निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से पत्र भेजा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनश्याम सागर के माध्यम से भेजे गए पत्र में उन्हें आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव योजना के तहत ग्राम पंचायत के चयन की जानकारी दी गयी है। सरकार की ओर से चयनित दस ग्राम पंचायतों में भटपुरा रसूलपुर के अतिरिक्त अलीगढ़, अमरोहा, बिजनौर, चंदौली, कौशाम्बी, महोबा, श्रावस्ती की एक- एक ग्राम पंचायत सहित मेरठ जनपद की दो ग्राम पंचायतों को टापटेन सूची में शामिल किया गया है। इन पंचायतों के प्रधान चंडीगढ़ में आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव योजना के तहत होने वाली दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगे। अनिल कुमार गुप्ता को उनके बेहतर कार्य के लिए दैनिक जागरण से यशस्वी प्रधान सम्मान भी मिल चुका है।

chat bot
आपका साथी