फंदे पर लटका मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 11:35 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
फंदे पर लटका मिला महिला का शव

जेएनएन, बंडा, शाहजहांपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। नायब तहसीलदार ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बंडा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर आजादपुर निवासी रवि कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सरिता का गुरुवार दोपहर कमरे में पड़ी बल्ली में साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। पुलिस ने खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया गांव निवासी सरिता के पिता श्रीपाल को मामले की जानकारी दी। उन्होंने शव को अपने सामने ही उतरवाने की बात कही। इसके बाद नायब तहसीलदार भानुप्रताप ने शव को सरिता के मायके वालों के सामने उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सरिता का एक बेटा रितिक व एक साल की बेटी प्रिया है।

घर पर अकेली थी सरिता

रवि कुमार ने बताया गुरुवार को सरिता घर पर अकेले थी। मां रामबेटी दोनों बच्चों के साथ दूसरे घर पर थीं। जबकि वह खुद खेत पर गन्ना ट्रॉली में भरने के लिए गया था। घर जाकर देखा तो शव फंदे से लटकता मिला। चार घंटे लटकता रहा शव

सरिता का शव फंदे पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे लटकता देखा गया था। इसके बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। तीन बजे नायब तहसीलदार आए तब शव को फंदे से नीचे उतारा गया। थाने पर कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

राजेंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक

chat bot
आपका साथी