हवालात में बंदियों ने किया हंगामा, मची अफरा तफरी

पेशी पर आए बंदियों ने हवालात में हंगामा काटा। उनका आरोप था कि मिलने आए परिजनों से पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 12:11 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:10 AM (IST)
हवालात में बंदियों ने किया हंगामा, मची अफरा तफरी
हवालात में बंदियों ने किया हंगामा, मची अफरा तफरी

जेएनएन, शाहजहांपुर : पेशी पर आए बंदियों ने हवालात में हंगामा काटा। उनका आरोप था कि मिलने आए परिजनों से पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की। बंदियों ने पेशी पर जाने से इन्कार कर दिया। पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी जब बंदी नहीं माने तो अधिकारियों को सूचना दी गई। उन्होंने बंदियों का शांत कराया।

शुक्रवार को जेल से बंदियों को रोज की तरह पेशी पर जजी लाया गया था। सभी को परिसर में बने हवालात में रखा गया था। दोपहर बाद कुछ बंदियों से मिलने उनके परिजन वहां पर पहुंचे। एक-दो ने समोसे व पानी की बोतल देने की कोशिश की, पुलिस कर्मियों ने टोका तो नोकझोंक होने लगी। हंगामा बढ़ा तो पुलिस कर्मियों ने मिलने आए बंदियों के परिजनों को जबरन वहां से हटा दिया। यह देख हवालात में अंदर बंद बंदियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पेशी पर जाने से मना करते हुए हंगामा जारी रखा। सदर बाजार इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह पहुंचे। बंदियों को समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने। जो बंदी पेशी पर जाने को तैयार थे उन्हें भी रोक लिया। जिसके बाद सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुनावत सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह वहां पहुंचे। दोनों ने बंदियों से बात की। बंदियों ने उनसे पुलिस कर्मियों की शिकायत की। इसके अलावा हवालात में गंदगी, टायलेट में पानी भरने, पीने के पानी की व्यवस्था न होने की भी शिकायत की। अकिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस कर्मियों को हिदायत देने की बात कही, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

अफरा तफरी की रही स्थिति

हवालात में करीब 185 बंदी लाए गए थे। हंगामे की वजह से कुछ बंदी की पेशी भी नहीं हो पाई। उनके मुकदमों में आगे की तारीख लग गई। इस दौरान एक अधिवक्ता की भी नोकझोंक हो गई। बंदियों के परिजनों से अभद्रता नहीं की गई थी। हवालात से कोर्ट जाते समय जो बंदी निकलते हैं उनकी चेकिग की जाती है। उसको लेकर कुछ बात हो गई होगी। बंदियों ने हवालात के शौचालय में पानी भरने व पीने के पानी को लेकर दिक्कत की बात कही थी, जिसके बारे में जजी प्रशासन को अवगत कराने की बात कही है।

कुलदीप कुमार गुनावत, सीओ सिटी जजी की हवालात में आए बंदियों को हवालात में गंदगी व पानी को लेकर कुछ शिकायत थी। जब मैं वहां पर पहुंची तो कुछ बंदियों ने इसकी शिकायत की थी। जिसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। बंदियों के परिजनों से अभद्रता जैसी शिकायत नहीं मिली है।

विनीता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

chat bot
आपका साथी