डीएम ने शहीद अशफाक उल्ला की मजार पर की चादरपोशी

काकोरी कांड के नायक शहीद अशफाक उल्ला खां की 121 वीं जयंती पर अधिकारियों ने उनकी मजार पर चादरपोशी की। पं. राम प्रसाद बिस्मिल तथा ठाकुर रोशन सिंह का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:07 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:03 AM (IST)
डीएम ने शहीद अशफाक उल्ला की मजार पर की चादरपोशी
डीएम ने शहीद अशफाक उल्ला की मजार पर की चादरपोशी

जेएनएन, शाहजहांपुर : काकोरी कांड के नायक शहीद अशफाक उल्ला खां की 121 वीं जयंती पर अधिकारियों ने उनकी मजार पर चादरपोशी की। पं. राम प्रसाद बिस्मिल तथा ठाकुर रोशन सिंह का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

जलालनगर स्थित मजार पर पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने एसपी एस आनंद, सीडीओ डा. प्रेरणा शर्मा के साथ श्रद्धांजलि दी। प्रपोत्र अशफाक उल्ला खां व स्वजनों से भी मुलाकात की। इससे पूर्व शहीद उद्यान स्थित काकोरी कांड के नायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।

तिलहर : अशफाक उल्ला खां की जयंती पर एकलव्य छात्र सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव के नेतृत्व में जितेंद्र कुमार, मृत्युंजय सिंह, प्रेम कुमार, जयेंद्र यादव, जितेंद्र लोधी, राजपूत देवनारायण सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने अशफाक उल्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, लालबाबू, उस्मान, अनिल रस्तोगी, शिवम गुप्ता, लड्डन अंसारी, तनवीर रजा कादरी आदि ने अशफाक उल्ला खान को नमन

किया।

chat bot
आपका साथी