गोतस्करी के आरोपितों के स्वजन का थाने में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की

श्च द्यद्ब म् ख्द्धद्बह्लद्ग-ह्यश्चड्डष्द्ग श्चह्मद्ग-ख्ह्मड्डश्च; 8 तस्करों के स्वजन ने किया थाने पर हंगामा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 11:18 PM (IST)
गोतस्करी के आरोपितों के स्वजन का थाने में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की
गोतस्करी के आरोपितों के स्वजन का थाने में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की

गोतस्करी के आरोपितों के स्वजन का थाने में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की

जेएनएन, शाहजहांपुर : पुलिस ने 20 किलो मांस के साथ गोतस्करी के आरोप में दो लोगों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह आरोपितों को कोर्ट ले जाते समय उनके स्वजन ने पुलिस की गाड़ी रोक ली। फर्जी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं व पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की भी हुई। जीप के आगे लेट गईं। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपित के स्वजन शांत हुए। निगोही थाना क्षेत्र के तालगांव निवासी सलमान व कस्बा निवासी अकील को पुलिस ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के पिपरिया गांव के पास से 20 किलो मांस के साथ गिरफ्तार किया था। सलमान पर निगोही के अलावा पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र में भी गोवध के मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। इसी तरह अकील भी कई बार पशु क्रूरता अधिनियम व गोवध के आरोप में जेल जा चुका है। शनिवार सुबह जब इन तस्करों को पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए जा रही थी तो इनके स्वजन भी थाने पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सोलंकी ने बताया कि महिलाएं सिर्फ पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहीं थीं।

chat bot
आपका साथी