सुख-समृद्धि के लिए मनाई जाती है छठ पूजा

शाहजहांपुर : छठ पूजा का पर्व परिवार में सुख समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस पर्व पर विशेष सफाई का ध

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 11:54 PM (IST)
सुख-समृद्धि के लिए मनाई जाती है छठ पूजा

शाहजहांपुर : छठ पूजा का पर्व परिवार में सुख समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस पर्व पर विशेष सफाई का ध्यान रखना होता है। पूजा करने वाली महिलाएं 24 घंटे का व्रत रखकर सूर्य भगवान को अ‌र्ध्य देने बाद व्रत तोड़ती हैं।

पूर्वाचल महासभा के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश रावत ने कहा कि इस पर्व पर सूर्य भगवान के डूबने तथा अगले दिन उगने के समय पूजा की जाती है। यह पूजा सुख-समृद्धि के लिए की जाती है। एसपी से मांग की है कि आखिरी दिन पूजा के समय पुलिस की ड्यूटी सुरक्षा की दृष्टि से लगाई जाए। पूर्वाचल महासभा के उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि छठ पर्व बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाते हैं। व्रत की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है जिसमें कद्दू की सब्जी, चने की दाल, अरवा चावल का भात बनाकर व्रत रखने वाले लोग भगवान सूर्य की आराधना करने के बाद ग्रहण करते हैं। मुहल्ला रामनगर निवासनी सरिता यादव के अनुसार छठ पर्व में नहाय-खाय, खरना के बाद संध्या अ‌र्ध्य में श्रद्धालु छठ घाटों पर पानी में खड़े होकर व्रती डूबते हुए सूर्य की आराधना करते है। साथ ही सूर्योदय अ‌र्ध्य और परना में उगते हुए सूर्य की आराधना के बाद व्रती अपना उपवास तोड़ते है। आवास विकास कालोनी निवासिनी सुलोचना शर्मा ने बताया कि छठ पूजा परिवार में सुख समृद्धि के लिए मनाई जाती है। इस पर्व पर सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। चौबीस घंटे पानी, अन्न आदि छोड़कर व्रत रखना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी