महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर रखे विचार

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी की आर्थिक स्थिति और उद्यमिता विषयक ऑनलाइन वेबिनार हुआ। शुभारंभ डॉ रूपांशु माला ने दुर्गा की स्तुति से किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 12:08 AM (IST)
महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर रखे विचार
महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर रखे विचार

जासं, शाहजहांपुर : आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी की आर्थिक स्थिति और उद्यमिता विषयक ऑनलाइन वेबिनार हुआ। शुभारंभ डॉ रूपांशु माला ने दुर्गा की स्तुति से किया। डॉ. उपासना श्रीवास्तव ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर विचार रखे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग डॉ. रुचि द्विवेदी ने बताया कि आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं के लिए संचालित कई योजनाओं के क्रियान्वयन करने के प्रयास जारी हैं। प्राचार्य डॉ. कनक रानी भी मौजूद रहीं। संचालन डॉ. रानू दुबे ने किया। नारी सशक्तिकरण विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें आस्था ने पहला, अंशिमा ने दूसरा व रेखा ने तीसरा स्थान पाया। मंजरी, अवंतिका, साइमा, अलीशा परवीन, सोनाली श्रीवास्तव, अंजलि, बबीता, आकृति शुक्ला, सोनाली यादव आदि के निबंध सराहनीय रहे।

chat bot
आपका साथी