कृषि विश्वविद्यालय के लिए दे सकते हैं जमीन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने दैनिक जागरण की मुहिम के साथ खड़े दिखाई दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 05:40 PM (IST)
कृषि विश्वविद्यालय के लिए दे सकते हैं जमीन
कृषि विश्वविद्यालय के लिए दे सकते हैं जमीन

जासं, शाहजहांपुर : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने दैनिक जागरण की मुहिम के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि जिस जिले में केंद्र की कृषि राज्यमंत्री हों उस जिले में अब तक किसानों और युवाओं के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में कृषि विश्वविद्यालय बनना चाहिए ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। अगर सरकार जगह की तलाश नहीं कर पा रही है तो वह उनसे बात करे। वह अपनी भूमि पर कृषि विश्वविद्यालय बनवा सकते हैं। दैनिक जागरण ने सबसे पहले कृषि विश्वविद्यालय का मुद्दा उठाया था। पूर्व में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दैनिक जागरण के इस मुद्दे का संज्ञान लेते हुए कई बार विधानसभा में भी इसे उठाया। अब जितिन प्रसाद ने भी इसे समर्थन दिया है। उन्होंने कई अन्य औद्योगिक इकाइयों के निर्माण के लिए भी प्रधानमंत्री से मांग की है।

chat bot
आपका साथी