पुलिस पर पिटाई का आरोप, समझौता

शाहजहांपुर: शहर की एक पुलिस चौकी में पीड़ित की पिटाई का मामला सामने आया, पर पूरा माम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 10:48 PM (IST)
पुलिस पर पिटाई का आरोप, समझौता
पुलिस पर पिटाई का आरोप, समझौता

शाहजहांपुर: शहर की एक पुलिस चौकी में पीड़ित की पिटाई का मामला सामने आया, पर पूरा मामला मैनेज कर लिया गया है। पीड़ित को मामले में वादी बनाकर अज्ञात पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

चौक कोतवाली के मुहल्ला अजीजगंज निवासी एक महिला और उसकी 14 वर्षीय बेटी मंगलवार की रात खेत पर शौच के लिए जा रही थीं। रास्ते में नशे में धुत एक मनचले युवक ने दोनों के साथ छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर मौके पर लगी भीड़ ने शराबी युवक की पिटाई कर दी। तब वह वहां से चला गया। नशा उतरने पर वह चौकी अजीजगंज पहुंचा और उसने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया कि एक युवक ने मारपीट कर उसकी सोने की चेन लूट ली। अजीजगंज पुलिस उस व्यक्ति की शिकायत पर पीड़ित महिला के पति को चौकी उठा ले गई। देर रात वह व्यक्ति जिला अस्पताल पहुंचा। उसने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। युवक की बुरी तरह से पिटाई की गई थी। सूचना मिलते ही मीडिया सक्रिय हो गई। मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आने पर जांच सीओ सिटी सुमित शुक्ला को दी गई। इस बीच मामला मैनेज कर लिया गया। पीड़ित ने पुलिस के पक्ष में बयान दिये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित को उसकी पत्नी के साथ इलाज के लिए शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया गया है। पीड़ित के परिवार वालों का कहना है कि उनका समझौता हो गया है।

मामले की जांच में पीड़ित ने बताया कि उसकी एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। उस व्यक्ति ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित व्यक्ति की तरफ से मुकदमा लिख लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सुमित शुक्ला, सीओ सिटी

chat bot
आपका साथी