दो घंटे सीमा विवाद में फंदे से लटका रहा शव

ग्रामीण का रविवार को शव रेलवे पुल के नीचे गमछे के फंदे से लटका मिला। इसके बाद फतेहगंज पूर्वी व मीरानपुर कटरा पुलिस के बीच करीब दो घंटे सीमा विवाद चलता रहा। सीओ तिलहर के पहुंचने पर विवाद निपटा। शव को फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस लेकर गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 12:58 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:08 AM (IST)
दो घंटे सीमा विवाद में फंदे से लटका रहा शव
दो घंटे सीमा विवाद में फंदे से लटका रहा शव

जेएनएन, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर : ग्रामीण का रविवार को शव रेलवे पुल के नीचे गमछे के फंदे से लटका मिला। इसके बाद फतेहगंज पूर्वी व मीरानपुर कटरा पुलिस के बीच करीब दो घंटे सीमा विवाद चलता रहा। सीओ तिलहर के पहुंचने पर विवाद निपटा। शव को फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस लेकर गई।

बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बहगुल नदी पुल के पास रेलवे के गेटमैन जितेंद्र कुमार ने पुल के नीचे गाटर पर गमछे के फंदे से ग्रामीण का शव लटका देखा। जिसके बाद बिलपुर रेलवे स्टेशन पर सूचना दी गई। वहां से आरपीएफ ने पहुंचकर जानकारी की। घटना की जानकारी फतेहगंज पूर्वी थाने में दे दी गई। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने से बचते हुए मीरानपुर कटरा पुलिस को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान पहुंचे तो उन्होंने पुल बरेली जिले की सीमा में होने की बात कहते हुए कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। करीब दो घंटे बाद जब सीओ तिलहर परमानंद पांडेय मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सीओ फरीदपुर आलोक कुमार से बात की। जिसके बाद फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

इसलिए हुआ विवाद

फतेहगंज पूर्वी थाने के पीछे का गांव गढि़या लाईखेड़ा मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में पड़ता है। जबकि पुल भी उसी से कुछ दूर पूर्व दिशा में है। इसको लेकर अक्सर यहां सीमा विवाद चलता रहता है।

-----

घटना बरेली जिले की सीमा में थी। वहां के अधिकारियों से बात कर इसका निस्तारण करा दिया गया था।

परमानंद पांडेय, सीओ तिलहर

chat bot
आपका साथी