आधी आबादी ने की डीएम से हक की बात

गुरुवार का दिन नारी शक्ति के लिए समस्या समाधान की नई उम्मीद लेकर आया। पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12.30 बजे तक जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने दूरभाष पर 16 बेटियों व महिलाओं से सीधा संवाद किया। डीएम ने अभ्युदय योजना मिशन शक्ति महिला हेल्पलाइन समेत विविध योजनाओं की जानकारी के साथ भूमि व घरेलू हिसा संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी कराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:04 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:04 AM (IST)
आधी आबादी ने की डीएम से हक की बात
आधी आबादी ने की डीएम से हक की बात

जेएनएन, शाहजहांपुर : गुरुवार का दिन नारी शक्ति के लिए समस्या समाधान की नई उम्मीद लेकर आया। पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12.30 बजे तक जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने दूरभाष पर 16 बेटियों व महिलाओं से सीधा संवाद किया। डीएम ने अभ्युदय योजना, मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन समेत विविध योजनाओं की जानकारी के साथ भूमि व घरेलू हिसा संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी कराया।

सीडीओ प्रेरणा शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी वरुण सिंह, प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी व जिला समन्वयक अमृता दीक्षित की उपस्थिति में हुए संवाद में आर्य महिला कॉलेज की छात्रा प्रीति गुप्ता, शीतल गुप्ता ने अभ्युदय योजना संबंधी सवाल किया। डीएम ने मंडल स्तर पर योजना शुरू किए जाने की जानकारी दी। बोले जल्द ही सिविल सेवा की प्रतियोगी परीक्षा तैयारी की महत्वाकांक्षी योजना का जनपद में भी श्रीगणेश होगा। कृभको की महिला ने भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत की, डीएम ने तत्काल निराकरण कराया। एक महिला ने ससुरालियों के उत्पीड़न तथा एक अन्य महिला ने अश्लील हरकतों को लेकर परेशान किए जाने की शिकायत की। प्रेरणा वाजपेयी ने स्वच्छता का मुद्दा उठाया। डीएम ने जागरूकता के लिए सराहना की।

आशा ने शिकायत से पेंशन की सशक्तिकरण की बानगी

गंधार की आशा कार्यकर्ता माला देवी ने एएनएम की शिकायत की। कहा कि वह मानदेय प्रपत्र समेत किसी भी अभिलेख पर हस्ताक्षर नहीं कराती। डीएम ने सीएमओ से मामले में जांच रिपोर्ट मांग ली। मुस्कान ने नारी सुरक्षा व सम्मान से जुड़े सवाल किए।

आरोपी की बहन बोले मेरा भाई निर्दोष

छात्रा को आग से जलाने की घटना में आरोपित की बहन ने भी डीएम से बात की। कहा कि उसका भाई निर्दोष है। उसे फंसाया जा रहा है। डीएम ने समझाया कि विवेचना में सब सामने आया जाएगा। निर्दोष होने पर राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी