तीमारदारों से विवाद पर स्टाफ की हड़ताल, मरीज की मौत

प्राइवेट वार्ड में महिला मरीज को देखने आए तीमारदारों की भीड़ को देखकर स्टाफ ने अपत्ति की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 11:57 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 06:36 AM (IST)
तीमारदारों से विवाद पर स्टाफ की हड़ताल, मरीज की मौत
तीमारदारों से विवाद पर स्टाफ की हड़ताल, मरीज की मौत

जेएनएन, शाहजहांपुर: प्राइवेट वार्ड में महिला मरीज को देखने आए तीमारदारों की भीड़ को देखकर अस्पताल स्टाफ ने आपत्ति की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। अस्पताल स्टाफ ने हड़ताल कर दी। इसी बीच महिला मरीज की मौत हो गई। डॉक्टर हड़ताल से वापस काम पर आ गए।

थाना सिधौली क्षेत्र के गांव पनवाड़ी निवासी रविद्र नाथ दीक्षित की 60 वर्षीय पत्नी गिरजा देवी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। हालत बिगड़ने पर परिजन गुरुवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वह भाजपा नेता राजकमल वाजपेयी की मौसी थीं। शुक्रवार को दिन में करीब 12.30 बजे राजकमल अपने कुछ वकील साथियों के साथ उनको देखने जिला अस्पताल पहुंचे। तभी अस्पताल के स्टाफ ने वार्ड में भीड़ होने पर एतराज किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामले की सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. आरपी रावत, सिटी मजिस्ट्रेट अरविद कुमार, सीओ सिटी महेंद्र पाल सिंह व कोतवाली पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों को प्राचार्य के केबिन में बैठाया गया। दोनों पक्ष के लोग हंगामा करते रहे। इसी बीच गिरजा देवी ने दम तोड़ दिया। परिजन चुपचाप गिरजा देवी के शव को ले गए। अस्पताल स्टाफ काम पर लौट आया।

वर्जन: महिला की हालत पहले से गंभीर थी। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। सीएमएस मामले में शाम को रिपोर्ट देंगे।

डॉ. आरपी रावत, सीएमओ

chat bot
आपका साथी