Move to Jagran APP

तीसरी शादी करने जा रहा था युवक, अचानक मंडप में ही पहुंच गईं दोनों पत्नियां; बोला कुछ ऐसा मची खलबली

एक व्यक्ति तीसरी शादी करने जा रहा था लेकिन शादी की रस्मों से ठीक पहले उसकी पहली और दूसरी पत्नि को जानकारी मिल जाने पर दोनों पत्नी पुलिस को लेकर विवाह स्थल पर पहुंच गई। विवाह स्थल पर पुलिस आ जाने की जानकारी होने पर बारात नहीं आई वही लड़की पक्ष ने भी एट निवासी उक्त वयक्ति से शादी करने से मना कर दिया इससे उसकी शादी रोक दी गई।

By Mahendra Nagar Edited By: Aysha Sheikh Published: Sun, 26 May 2024 12:19 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2024 12:19 PM (IST)
तीसरी शादी करने जा रहा था युवक, अचानक मंडप में ही पहुंच गईं दोनों पत्नियां; बोला कुछ ऐसा मची खलबली

जागरण संवाददाता, झांसी। समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बसोबई निवासी एक युवती से एट निवासी एक व्यक्ति तीसरी शादी करने जा रहा था, लेकिन शादी की रस्मों से ठीक पहले उसकी पहली और दूसरी पत्नि को जानकारी मिल जाने पर दोनों पत्नी थाना समथर पुलिस को लेकर विवाह स्थल पर पहुंच गई। विवाह स्थल पर पुलिस आ जाने की जानकारी होने पर बारात नहीं आई वही लड़की पक्ष ने भी एट निवासी उक्त ब्यक्ति से शादी करने से मना कर दिया इससे उसकी शादी रोक दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी करने वाला युवक जीतेंद्र जालौन के कस्बा एट का निवासी है। उसकी पहले से ही दो शादियां हो चुकी हैं। उसकी पहली शादी जिला जालौन के उरई की रहने वाली विनीता से बर्ष 2014 में हुई थी। विनीता से दो बेटियां हैं। पहली शादी के सात साल बाद दूसरी शादी उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर में थाना राठ क्षेत्र के ग्राम जिगनी की रहने वाली पूजा से कर ली।

दूसरी शादी करते समय बोला था झूठ

दूसरी शादी करते समय उसने जानकारी दी थी कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी पूजा से एक बेटी है। पूर्व में दो महिलाओं से शादी रचाने कर उनका जीवन तबाह करने के बाद उसने तीसरी शादी के लिए योजना बनाई। उसने ग्राम बसोबई में एक लड़की के परिवार वालों से संपर्क किया। युवक ने लड़की और उसके परिवार को बताया कि वह अविवाहित है और शादी करना चाहता है।

लड़की एवं उसके परिवार वालों ने जीतेन्द्र की बातों पर विश्वास कर लिया और शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। लड़की के भाई अजीत कुमार ने बताया कि हमने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। टीका होने वाले दिन दो महिलाओं ने यहां आकर बताया कि वे शादी रचाने वाले जीतेन्द्र की पहली और दूसरी पत्नी हैं।

पुलिस ने शादी रुकवा दी है। हम लोग भी एट निवासी उक्त ब्यक्ति के साथ अब शादी नहीं करना चाह रहे हैं। मामला शांत होने के बाद उक्त दोनों महिलाऐं अपने अपने घर को चली गई। वहीं पुलिस बल ने मामला शांत करा कर शांति ब्यबस्था कायम रखी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.