पेपर मिल के पट्टे में फंसकर बिहार के मजदूर की मौत

जेएनएन शाहजहांपुर कांट पेपर मिल में पेपर बनाते समय मशीन के पट्टे में फंसकर बिहार के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 01:11 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 01:11 AM (IST)
पेपर मिल के पट्टे में फंसकर बिहार के मजदूर की मौत
पेपर मिल के पट्टे में फंसकर बिहार के मजदूर की मौत

जेएनएन, शाहजहांपुर, कांट : पेपर मिल में पेपर बनाते समय मशीन के पट्टे में फंसकर बिहार के मजदूर की शुक्रवार शाम को मौत हो गई। मिल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर मजदूर के स्वजन को फोन पर सूचना दी।

बिहार के समस्तीपुर जिले के थाना नौसेरा क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी मुरारी कुमार झा करीब दो साल से केआर पेपर मिल में मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे रोलर पर पेपर बनाते समय पट्टे में फंस गए। अन्य मजदूरों ने जब तक मशीन को बंद किया तब तक मुरारी की मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्यागी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मिल के अधिकारियों से जानकारी लेकर मृतक के स्वजन को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मजदूर के स्वजन को दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक ने पल्लेदार को कुचला, साथी घायल

संस, रोजा : लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार पल्लेदार को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनका साथी भी घायल हो गया। जिसे राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया।

क्षेत्र के आइटीआई कालोनी निवासी अरविद कुमार रोजा मंडी में पल्लेदारी करते थे। शुक्रवार शाम को अरविद बाइक से अपने साथी संतोष के साथ घर जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जब वह पहुंचे तो सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अरविद को ट्रक कुचलता हुआ चला गया। जबकि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद रोजा मंडी के सामने काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को सड़क से साइड में कराया। जिसके बाद यातायात शुरू हो सका। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि स्वजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी