राज्य में जल्द बटेंगे स्थाई राशन कार्ड

शाहजहांपुर : प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 11:33 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 11:33 AM (IST)
राज्य में जल्द बटेंगे स्थाई राशन कार्ड

शाहजहांपुर : प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए राशन कार्डों को आधार कार्ड से ¨लक किया जा रहा है। फिरोजाबाद जनपद से ट्रायल किया जा रहा है। आधार कार्ड से ¨लक होने पर जल्द ही राशन कार्डों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल ¨सह यादव की पुण्य तिथि के मौके पर ग्राम सिउरा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शिरकत करने पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खामियों के चलते तमाम तरह के आरोप लगाए जाते रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू कराने को प्राथमिकता दी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए राशन कार्डों का आधार कार्ड से ¨लक करने का निर्णय लिया गया है। फिरोजाबाद के बाद राज्य के दूसरे जनपदों में चरणबद्ध ढंग से आधार कार्ड का ¨लक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आबादी के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू किया जाना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन समाजवादी सरकार ने इसे पूरा कर दिखाया। देश में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में अभी तक खाद्य सुरक्षा अधिनियम इस तरह से लागू नहीं किया जा सका है। फिलहाल अस्थाई राशन कार्ड वितरित किए गए हैं। आधार ¨लक होने पर स्थाई कार्ड वितरित किये जाएंगे। उन्होंने दावा कि आधार ¨लक होने से राशन वितरण में फर्जीफिकेशन बंद हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी