बाघ ने गाय को किया घायल

शाहजहांपुर : टोडरपुर गांव के ग्रामीण नदी के किनारे जानवर चरा रहे थे। मंगलवार को एक बाघ ने गाय पर हमल

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 01:27 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 01:27 AM (IST)
बाघ ने गाय को किया घायल

शाहजहांपुर : टोडरपुर गांव के ग्रामीण नदी के किनारे जानवर चरा रहे थे। मंगलवार को एक बाघ ने गाय पर हमला कर दिया और गाय घायल हो गयी। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघ जंगल की तरफ भाग गया। बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

गांव टोडरपुर निवासी कुलवंत ¨सह ग्रामीणों के साथ झुकना नदी के किनारे जानवर मंगलवार की शाम पांच बजे चरा रहा था। वह और अन्य लोग बनखंडी नाथ बाबा स्थली पर बैठे हुए थे। जंगल से बाघ निकला और उसकी गाय पर हमला कर दिया। बाघ उसके शरीर में एक स्थान पर मांस नोच लिया। गाय चिल्लाई तो ग्रामीणों ने देखा कि बाघ उस पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों ने शोर मचाया और पटाखे छोड़े। बाध जंगल की और भाग गया। गांव वाले एकत्रित होकर गए और आग जलायी तथा पटाखे छोड़े। ग्रामीण घायल गाय को लेकर गांव मं आए और घायल गाय को पशु डाक्टर को दिखवाया। बाघ दिखने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। बाघ इससे पहले नील गाय, बकरी आदि को निवाला बना चुकी है। वन विभाग आज तक बाघ को पकड़ नहीं पाया। बाघ लगातार कहीं न कहीं दिखाई देता है।

chat bot
आपका साथी