बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की खुराक

जासं, शाहजहांपुर : पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन रविवार बच्चों ने दो बूंद ¨जदगी की पिलाई गई। जिलाधि

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 12:56 AM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 12:56 AM (IST)
बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की खुराक

जासं, शाहजहांपुर : पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन रविवार बच्चों ने दो बूंद ¨जदगी की पिलाई गई। जिलाधिकारी पुष्पा ¨सह ने दिलाजाग खटकाना मुहल्ले में एक नौनिहाल को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का उद्घाटन किया। अभियान की सफलता के लिए सेक्टर प्रभारी भ्रमण करते रहे। दिवस की समाप्ति तक पहले दिन 2,44,824 बच्चों ने पोलियो खुराक पी। 5, 09,807 के सापेक्ष पहले दिन की उपलब्धि 48.4 फीसद रही। पोलियो अभियान के प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि लक्ष्य लक्ष्य हासिल करने के लिए 1965 बूथ स्थापित किए हैं। इनमें स्थाई 169 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। पहले दिन 14710 पोलियो वायल खर्च किए जा सके। पल्स पोलियो दिवस की सफलता के लिए पहले दिन 329 पर्यवेक्षक, 62 सेक्टर चिकित्साधिकारी, सात डिप्टी एवं एसीएमओ लगे थे। सीएमओ डॉ. कमल कुमार सभी चिकित्सा प्रभारी अपने-अपने इलाकों में भ्रमण करते रहे। डॉ. लक्ष्मण ¨सह ने बताया कि डोर-टू-डोर अभियान की सफलता के लिए 976 टीमें लगाई गईं है,जो तीस मई से तीन जून तक बच्चों दो बूंद ¨जदगी पिलाएंगी। इस मौके पर यूनीसेफ हुदा जेहरा, मोहम्मद आसिफ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी