एसओ समेत 115 लोग कोरोना पॉजिटिव

मिर्जापुर थानाध्यक्ष समेत 115 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे थाने के दो दारोगा सिपाही व कंप्यूटर आपरेटर भी शामिल हैं। अब थाना दो दिन थाना बंद रहेगा। परौर के गांव असतोली गांव के पशु चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं दस बंदी समेत 11 लोग पॉजिटिव निकले हैं। सभी को एलवन सेंटर भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 11:41 PM (IST)
एसओ समेत 115 लोग कोरोना पॉजिटिव
एसओ समेत 115 लोग कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :

मिर्जापुर थानाध्यक्ष समेत 115 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे थाने के दो दारोगा, सिपाही व कंप्यूटर आपरेटर भी शामिल हैं। अब थाना दो दिन थाना बंद रहेगा। परौर के गांव असतोली गांव के पशु चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, दस बंदी समेत 11 लोग पॉजिटिव निकले हैं। सभी को एलवन सेंटर भेजा गया है।

वकील समेत नौ निकले पॉजिटिव

शहर के ब्रज बिहार कालोनी में शनिवार को वकील व उनकी दूसरी बेटी समेत नौ लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। सभी को एलवन सेंटर भेजा गया है। वकील की एक बेटी संक्रमित होने की वजह से पहले ही क्वारंटाइन है।

डॉक्टर समेत नौ निकले संक्रमित

संसू, निगोही : निजी डॉक्टर समेत कस्बे में नौ लोग पॉजिटिव निकले हैं, जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आशा कार्यकर्ता की बेटी, बेटा समेत घर के सात सदस्य शामिल हैं। राघवपुर गांव निवासी किशोरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

एक परिवार के छह लोग संक्रमित

संस, रोजा : आदर्श नगर कालोनी में एक ही परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए हैं। रामचंद्र मिशन थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

दूसरे थानों से भेजा गया स्टाफ

संसू, मिर्जापुर :

थाने में एसओ समेत 13 पुलिसकर्मी अब तक पॉजिटिव निकल चुकें हैं। यहां अन्य थानों व पुलिस लाइन से स्टाफ भेजा गया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि थाने को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस अवधि में थाने से संबंधित कार्य जरियनपुर चौकी से संचालित होंगे। दिक्कत होने पर लोग वहीं पहुंचे।

chat bot
आपका साथी