पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बेलहर थानाक्षेत्र के ग्राम लौहरौली की बाग में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। रात को वह घर से ससुराल जाने के लिए कहकर निकला था। सुबह गांव के लोगों ने सागौन के पेड़ से उसे लटका देखकर परिवार के लोगों को सूचना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 10:50 PM (IST)
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
पेड़ से लटका मिला युवक का शव

संतकबीर नगर: बेलहर थानाक्षेत्र के ग्राम लौहरौली की बाग में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। रात को वह घर से ससुराल जाने के लिए कहकर निकला था। सुबह गांव के लोगों ने सागौन के पेड़ से उसे लटका देखकर परिवार के लोगों को सूचना दिया।

लोहरौली गांव निवासी रिकू यादव 26 पुत्र स्व. राम ललित यादव बुधवार की देर शाम गोरखपुर जिले के सहजनवां थानाक्षेत्र के ग्राम लुचुईं स्थित ससुराल जाने के लिए कहकर निकला था। इससे परिवार के लोग उसके घर पर नहीं होने को लेकर संतुष्ट थे। सुबह आठ बजे के लगभग गांव से बकरी चराने आए लोगों ने पेड़ से उसके फांसी पर लटके होने की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग हतप्रभ रह गए। सभी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ गयादत्त मिश्र व थानाध्यक्ष बेलहर धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस घटना को लेकर हत्या और आत्महत्या दोनो पहलुओं पर विचार कर रही है।

chat bot
आपका साथी