यदुनाथ त्रिपाठी अध्यक्ष, जितेंद्र कन्नौजिया बने मंत्री

लेखपाल संघ तहसील इकाई खलीलाबाद के पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को नई तहसील परिसर में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष और मंत्री पद को छोड़कर सभी के लिए निíवरोध चुनाव हुआ। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए यदुनाथ त्रिपाठी और मंत्री पद पर जितेंद्र कन्नौजिया ने जीत हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Sep 2018 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 28 Sep 2018 10:28 PM (IST)
यदुनाथ त्रिपाठी अध्यक्ष, जितेंद्र कन्नौजिया बने मंत्री
यदुनाथ त्रिपाठी अध्यक्ष, जितेंद्र कन्नौजिया बने मंत्री

संतकबीर नगर:लेखपाल संघ तहसील इकाई खलीलाबाद के पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को नई तहसील परिसर में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष और मंत्री पद को छोड़कर सभी के लिए निíवरोध चुनाव हुआ। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए यदुनाथ त्रिपाठी और मंत्री पद पर जितेंद्र कन्नौजिया ने जीत हासिल किया।

संगठन के कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र के देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए यदुनाथ त्रिपाठी और अर्जुन पाठक तथ मंत्री पद के लिए जितेंद्र कन्नौजिया और अनिल यादव द्वारा दावेदारी करने से मतदान कराने का निर्णय लिया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए यदुनाथ त्रिपाठी को 77 और अर्जुन पाठक को 72 मत मिले जबकि मंत्री पद के लिए जितेंद्र कन्नौजिया को 79 और अनिल यादव को 72 मत मिले। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राधेश्याम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शशिकांत श्रीवास्तव, उपमंत्री प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए अंजू यादव, संप्रेक्षक पद पर अनिल कमल, और मीडिया प्रभारी पद पर कर्मराज चौरसिया को निíवरोध चुना गया। इस दौरान तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी