अनियंत्रित यातायात, जाम लाइलाज

शहर में जाम की समस्या लाइलाज बन चुकी है। आए दिन जाम से यातायात प्रभावित होता है। व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण अभियान भी चला लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। हर दिन यहां लोग जाम के झाम में फंसते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:59 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 10:59 PM (IST)
अनियंत्रित यातायात, जाम लाइलाज
अनियंत्रित यातायात, जाम लाइलाज

संतकबीर नगर :शहर में जाम की समस्या लाइलाज बन चुकी है। आए दिन जाम से यातायात प्रभावित होता है। व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण अभियान भी चला, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। हर दिन यहां लोग जाम के झाम में फंसते हैं।

नगरपालिका क्षेत्र में अतिक्रमण व अवैध पाíकंग बड़ी समस्या है। रेलवे क्रासिग पर फ्लाई ओवर बनने के बाद भी समस्या का स्थाई निदान नहीं हो सका। पुरानी सब्जी मंडी, नेहरू तिराहा, बंजरिया मार्ग, मेंहदावल बाईपास मार्ग, बरदहिया बाजार, बैंक चौराहा-त्रिपाठी मार्केट आदि स्थानों पर आवागमन बाधित हो रहा है।

चौराहा पर यातायात पुलिस की डयूटी लगी रहती है, लेकिन आने-जाने का कोई नियम नहीं रहता। जिधर से भी जो चाहता है, आड़ा-तिरछा कर वाहनों को तिराहा पार करने की कोशिश में लगा रहता है। गोला बाजार, बंजरिया मार्ग की ओर जाना आसान नहीं होता। दुकानदारों का डिवाइडर के अगल-बगल ही कब्जा रहता है। फल, सब्जी, चाट, पकौड़ी व अन्य सामानों के ठेले लोगों का आवागमन दूभर किए रहते हैं।

सड़क के किनारे तक दुकानें सजती हैं। कहीं दुकानदारों का सामान दुकानों से बाहर तक लगा रहता है तो जहां-तहां वाहन खड़े रहते हैं। ठेला, खोमचा के बाद अवैध पाíकंग हो रही है। अतिक्रमण का दायरा कम होने के बजाय बढ़ता चला जा रहा है।

नगरपालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि यातायात व्यवस्था सु²ढ़ रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सहयोग लेकर अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी