प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार

प्रदेश की जनता ने सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Jan 2022 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jan 2022 11:32 PM (IST)
प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार
प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार

संतकबीर नगर: पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था प्रदेश की पहचान बन चुकी है। प्रदेश की जनता ने सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बननी तय है।

पूर्व सांसद सोमवार को मूड़ाडीहा बेग के एआरसी डिग्री कालेज परिसर में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का वादा जुमला साबित हुआ है। भाजपा ने सबका साथ लिया और विकास सिर्फ उद्योगपतियों का किया। सबके खाते में 15 लाख देने का वादा हो या हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा सभी ढकोसला साबित हुए हैं। विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश की जनता योगी सरकार से ऊब चुकी है। लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। हिदू-मुसलमान के नाम पर राजनीति करने वालों के दिन लद गए हैं। चुनाव नजदीक देख अब भाजपा के बड़े नेता विकास का मुद्दा छोड़कर अब हिदू-मुसलमान कर रहे हैं। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रईस अहमद के नेतृत्व में युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर शमशेर अहमद, मोहम्मद आजम, मोहम्मद अकरम, मौलाना निसार अहमद, आफाक हुसैन, संजय सिंह, अब्दुल हकीम, जावेद अहमद, गुफरान, मुनीर अहमद, अबूबकर, राजेंद्र कुमार, मोकर्रम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पीस पार्टी की लोकप्रियता से भाजपा परेशान

संतकबीरनगर: पीस पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजीनियर इरफान अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है, इससे भाजपा बहुत परेशान है। पार्टी जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। आने वाले चुनाव में बिना पीस पार्टी के सहयोग के किसी की सरकार नहीं बन पाएगी।

प्रदेश प्रभारी सोमवार को ग्राम पंचायत दुधारा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अय्यूब के साथ समाज को हर वर्ग मजबूती से खड़ा है। सभी को विश्वास है कि हिदू-मुसलमान की राजनीति करने वाले दलों को यदि कोई करारा जवाब दे सकता है तो वह सिर्फ पीस पार्टी है। उन्होंने इश्तियाक अहमद दुधारा, ओबैदुर्रहमान कानपारा, शफीकुर्रहमान बाघनगर तथा ग्राम दशावां के हसन मोहम्मद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर शहजाद अहमद, मोहम्मद मुबारक, डा. निया•ा, अरबाद फारुकी, रईस कुरैशी, हमीदुद्दीन चौधरी, डा. मोइज समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी