महिला महाविद्यालय में खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

संतकबीर नगर: माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद के चतुर्दश वार्षिक क्रीड़ा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Dec 2017 10:22 PM (IST) Updated:Tue, 19 Dec 2017 10:22 PM (IST)
महिला महाविद्यालय में खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
महिला महाविद्यालय में खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

संतकबीर नगर:

माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद के चतुर्दश वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन मंगलवार को हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन दौड़, धीमी गति व तीव्र गति साइकिल रेस आदि में प्रतिभागियों का उत्साह बना रहा।

गोला क्षेपण में श्याम लता मौर्या बीए तृतीय वर्ष प्रथम, निधि राय बीए दूसरा वर्ष द्वितीय व गुड़िया चौरसिया बीए द्वितीय वर्ष ने तीसरा स्थान अर्जित किया।

कुर्सी दौड़ में अंकिता ¨सह, गुडिया, नूजहत शायरा, लंबी कूद में गुडिया, निधि, पूजा ¨सह, चक्र क्षेपण में गुडिया, श्यामलता, निधि व भाला क्षेपण में श्यामलता, पूजा ¨सह, निधि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। धीमी गति साइकिल चालन में गुडिया चौरसिया व तीव्र गति में निधि राय पे प्रथम स्थान हासिल किया।

बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्राचार्य डा.धर्मेद्र प्रताप शाही ने कहा कि विद्यार्थी जीवन एक स्वर्णिम समय होता है। इसका समुचित सदुपयोग करने लिए स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मान का होना अति आवश्यक है। मन और शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सहज मार्ग खेल है। खेल और शिक्षा का संबंध अत्यंत घनिष्ट है जो मनुष्य को एक श्रेष्ठ नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया करता है। क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने खेल के माध्यम से जीवन संवारने का मार्ग दर्शन दिया। डा. अखंड प्रताप ¨सह ने संचालन करते हुए छात्राओं की उपलब्धियों को गिनाते हुए मार्ग दर्शन किया। डा. पुष्पलता गुप्ता, डा. विद्या धर मिश्र, डा.प्रीति ¨सह, नीलम श्रीवास्तव, डा. आशाराम, डा. संतोष कुमार चंद्र ने संबोधित किया। अर्चना मिश्रा ने हंस पर सवार होके आजा मइया के साथ सरस्वती वंदना, प्रगति मिश्रा व गुडिया ने गीत प्रस्तुत किया।

इस मौके पर शनि कुमार, महेश कुमार गुप्त, छत्रधारी, रामकेवल सहित अनेक छात्राएं मौजूद रही।

---

आज रहेगा अवकाश

- दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के बाद छात्राओं की मांग पर बुधवार को अवकाश की घोषणा की गई। प्राचार्य ने बताया कि गुरुवार को महाविद्यालय नियत समय पर खुलेगा।

chat bot
आपका साथी