प्रदीप को मिला यूथ आइकान पुरस्कार

समाज में कुछ नया करके लोगों को राहत दिलाने का प्रयास करने वालों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई यूथ आइकान योजना में जिले के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह को चुना गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 06:11 AM (IST)
प्रदीप को मिला यूथ आइकान पुरस्कार
प्रदीप को मिला यूथ आइकान पुरस्कार

संतकबीर नगर: समाज में कुछ नया करके लोगों को राहत दिलाने का प्रयास करने वालों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई यूथ आइकान योजना में जिले के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह को चुना गया था। उन्हें इस क्रम में लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया गया।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित 23 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार मिलने से गदगद प्रदीप सिंह ने कहा कि उनके द्वारा बचपन से ही लोगों की सेवा का कार्य किया जा रहा है। निश्शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन उनके द्वारा हर वर्ष किया जाता है। पिछले 20 वर्षों से वह एक पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। 1995 में उन्हें एनसीसी कमांडर के रूप में अनुशासन का एवार्ड प्राप्त हुआ था। इसके बाद से ही उन्होंने सेवा को जीवन का अंग बना लिया। उन्हें युवा नेतृत्व का पुरस्कार मिला है।

chat bot
आपका साथी