फाल्गुनी रंग में नहा उठा ग्रामीण अंचल

संतकबीर नगर: होली की धूम ग्रामीण अंचलों में रही। छोटे, बड़े सभी मस्ती में झूमते रहे। क्षेत्र के बाघन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 12:16 AM (IST)
फाल्गुनी रंग में नहा उठा ग्रामीण अंचल
फाल्गुनी रंग में नहा उठा ग्रामीण अंचल

संतकबीर नगर: होली की धूम ग्रामीण अंचलों में रही। छोटे, बड़े सभी मस्ती में झूमते रहे। क्षेत्र के बाघनगर, उसराशहीद, महुआरी, सेमरियावां, दुधारा, कानपारा, मुजहना, मंगुआ, राउतपार, पचदेउरा, चिउटना, करही, कोहरियावां, दुधारा, परसा शेख, पचावा, पचपोखरिया आदि स्थानों पर रंगभरी होली हर्षोल्लास पूर्वक मनी। बाघनगर में चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव सहयोगियों के साथ मुस्तैद रहे।

--

हर्षोल्लास पूर्वक मनी होली

धनघटा:तहसील क्षेत्र में होली का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण हर्षोल्लास से मना। पूरे दिन लोग रंग-गुलाल व अबीर के साथ फाग गीत का आनंद उठाते रहे। एक दूसरे पर जहां रंग डाला वहीं गले मिलकर मंगलकामना की गई। एसडीएम प्रमोद कुमार थानाध्यक्ष धनघटा रणधीर मिश्रा व तहसीलदार वंदना पांडेय क्षेत्र का भ्रमण करके जायजा लेते रहे।

chat bot
आपका साथी