तिघरा में खुलेआम बिक रहा गांजा, जिम्मेदार चुप

खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर स्थित तिघरा में खुलेआम गांजे की बिक्री हो रही है। गांजे की लत के शिकार 12 वर्ष के बच्चों से लेकर बुजुर्ग हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 11:28 PM (IST)
तिघरा में खुलेआम बिक रहा गांजा, जिम्मेदार चुप
तिघरा में खुलेआम बिक रहा गांजा, जिम्मेदार चुप

संत कबीरनगर : खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर स्थित तिघरा में खुलेआम गांजे की बिक्री हो रही है। गांजे की लत के शिकार 12 वर्ष के बच्चों से लेकर बुजुर्ग हो रहे हैं। स्थानीय पुलिस सब कुछ जानने के बाद भी खामोश है। गांजे को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।

पुलिस गांजा की बिक्री बंद कराने की बजाय ग्रामीणों को धमकी देकर चुप करा देती है। क्षेत्र के रमेश, प्रद्युम्न, सुरेश, शौकत अली, हबीब, बबलू आदि का कहना है कि बच्चे भी गांजा का नशा कर रहे हैं। पुलिस कारोबारियों से वसूली कर धंधे को चलवा रही है। गांजा धंधेबाजों का विरोध करने पर पुलिस गलत मामले में जेल भेजने की धमकी देती है। इस बारे में प्रभारी थानेदार प्रमोद यादव ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। वह बीट सिपाहियों से धंधेबाजों पर नजर रखने को कहे हैं। अभियान चलाकर गांजा बेचने वालों को जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी