किसानों को नहीं मिल रहा नहर का पानी

किसानों ने जिलाधिकारी से जांच कर नाली बनवाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 07:33 PM (IST)
किसानों को नहीं मिल रहा नहर का पानी
किसानों को नहीं मिल रहा नहर का पानी

किसानों को नहीं मिल रहा नहर का पानी

जासं, बखिरा, संतकबीर नगर : बघौली ब्लाक के बूंदीपार के राजस्व गांव भिखुवापार में सरयू नहर में पानी आने के बावजूद नालियों के अभाव में खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। नहर के लिए बनाई गई नाली लोग काट कर खेत बना लिए हैं। क्षेत्र के किसान ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल से कई बार पैमाइश के लिए शिकायत किए। लेकिन न तो प्रधान और न ही हल्का लेखपाल ध्यान दे रहे हैं। जिसके कारण किसान नहर के पानी का लाभ उठाने से वंचित हैं। किसान शंकर यादव, मकरे यादव, श्याम लाल, अशोक तिवारी, अधर चंद त्रिपाठी, सुग्रीम, कृष्णमोहन, रामचंदर पाठक, कैलाश, सतीष आदि ने बताया कि नहर में पानी रहने के बाद भी धान की फसल सूख जा रही है। नाली के अभाव में सिंचाई नहीं हो पा रही है। नहर के किनारे नालियों को पाटकर खेत बना लेने से सिंचाई का माध्यम छीन गया। किसानों ने जिलाधिकारी से जांच कर नाली बनवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी