चौराहे पर टैक्सी स्टैंड होने से आए दिन लग रहा जाम

धनघटा तहसील क्षेत्र के स्थानीय चौराहा पर टैक्सी स्टैंड होने से समस्या है। सड़क पर वाहन खड़ा करके सवारियों का इंतजार होता रहता है। ऐसे में आए दिन जाम की समस्या आ रही है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारी बेपरवाह बने है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 11:33 PM (IST)
चौराहे पर टैक्सी स्टैंड होने से आए दिन लग रहा जाम
चौराहे पर टैक्सी स्टैंड होने से आए दिन लग रहा जाम

संतकबीर नगर: धनघटा तहसील क्षेत्र के स्थानीय चौराहा पर टैक्सी स्टैंड होने से समस्या है। सड़क पर वाहन खड़ा करके सवारियों का इंतजार होता रहता है। ऐसे में आए दिन जाम की समस्या आ रही है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारी बेपरवाह बने है।

तहसील क्षेत्र के स्थानीय चौराहा से सिकरीगंज, खलीलाबाद, कलवारी, बिडहर जाने के लिए वाहन अपने वाहन को लगा कर सवारी भरते है। इससे आए दिन सड़क पर यातायात बाधित हो रहा है। क्षेत्र के राम सिंह, रघुवर, सुभाष, ओमप्रकाश, विजय कुमार का कहना हैकि सड़क के किनारे अतिक्रमण होने से समस्या है। वाहन किनारे नहीं लग पाते है। सड़क पर सवारियां भरने के कारण आए दिन लोगो को जाम लग रहा है। ठेला व सब्जी की दुकान लगने से अलग से समस्या है।

chat bot
आपका साथी