दूसरे दिन भी हर तरफ शांति

संत कबीरनगर लॉकडाउन की वजह से दूसरे दिन यानी रविवार को शहर और देहातों की सड़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 11:31 PM (IST)
दूसरे दिन भी हर तरफ शांति
दूसरे दिन भी हर तरफ शांति

संत कबीरनगर : लॉकडाउन की वजह से दूसरे दिन यानी रविवार को शहर और देहातों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दवा को छोड़कर अधिकतर दुकानें बंद रही। सुनी सड़कों पर बीच-बीच में प्रशासनिक, पुलिस की गाड़ियों के अलावा एंबुलेंस दौड़ती हुई दिखीं। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। सड़क पर निकले लोगों से पुलिस कर्मी घर से बाहर निकलने का कारण पूछते हुए दिखे।

गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक सन्नाटा रहा। यही स्थिति खलीलाबाद-धनघटा व खलीलाबाद-मेंहदावल राजकीय मार्ग की भी रही। खलीलाबाद शहर में खलीलाबाद बाईपास, चंद्रशेखर तिराहा, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक रोड सहित अन्य स्थानों पर सिर्फ दवा की दुकानें खुली रही। बीच-बीच में कुछ लोग आते-जाते हुए दिखे। वहीं सब्जी, फल, किराना, ज्वैलरी सहित अन्य दुकानें बंद रही। शहर और देहात दोनों जगह यही स्थिति रही। तमाम लोग घरों में दिनभर रहे। खलीलाबाद ब्लाक के देवरिया गंगा गांव के निवासी बाबूलाल शर्मा, कटहरिया गांव के प्रमोद चौधरी ने कहा कि सब्जी व किराना की दुकानों के बंद रहने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी