नगर पंचायत के विस्तार से होगा विकास

नगर पंचायत मेंहदावल का विस्तार होने को लेकर क्षेत्रीय निवासियों में हर्ष व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 11:34 PM (IST)
नगर पंचायत के विस्तार से होगा विकास
नगर पंचायत के विस्तार से होगा विकास

संतकबीर नगर: नगर पंचायत मेंहदावल का विस्तार होने को लेकर क्षेत्रीय निवासियों में हर्ष व्याप्त है। सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद लोगों की उम्मीदों को पंख लगने लगे हैं। क्षेत्रीय निवासियों ने इसे विकास की कड़ी बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

सोनौरा निवासी भाजपा नेता अजीत सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के विस्तार में उनका गांव भी शामिल किया गया है। नगर पंचायत बनने से विकास की गति तेज होगी। उन्होंने सरकार के निर्णय की सराहना की।

सर्वेोदय बलराम विद्यालय के प्रधानाचार्य पं. रविशंकर मिश्र ने कहा कि सौ वर्ष से अधिक पुरानी नगर पंचायत मेंहदाल का विस्तार होने से यहां विकास को गति मिलेगी।

टेडु़ुआ निवासी निशांत त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत मेंहदावल में उनके गांव को शामिल किए जाने से लोगों में विकास की उम्मीदें जगी हैं। लंबे समय से ग्राम निवासियों को इसी समय का इंतजार था।

भवरलिया पांडेय निवासी बृजनरायन पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत से सटा होने के बाद भी उनके ग्राम पंचायत में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था। नगर पंचायत का हिस्सा बनने के बाद यहां भी अब चकाचक सड़कों के साथ ही जलनिकासी के लिए नालियां बन सकेंगी।

टेड़ुआ निवासी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा यह देर से लिया गया दुरुस्त निर्णय है। 1912 में बनी नगर पंचायत को नगरपालिका बनाने की मांग चल रही थी।

कस्बा निवासी संतोष अग्रहरि ने कहा कि नगर का विस्तार होने से वह भी नगरीय क्षेत्र निवासी बन गए हैं। उन्होंने सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए इसे विकास को गति देने वाला कदम बताया।

कस्बा निवासी दीपू अग्रहरि ने कहा कि नगर पंचायत विस्तार में आने वाले गांवों की सूरत बदलेगी। सभी को मूल सुविधाएं मिल सकेंगी। बिजली आपूर्ति में सुधार के साथ ही लोगों को सरकार की हर योजनाओं का त्वरित लाभ मिलेगा।

कस्बा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विजय प्रताप सिंह ने नगर पंचायत विस्तार को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि शामिल गांवों में इससे विकास की लहर दौड़ेगी।

chat bot
आपका साथी