दुष्कर्म की शिकार किशोरी को मां को सौंपा

दुष्कर्म की शिकार हुई एक किशोरी को लेकर सीओ खलीलाबाद गयादत्त मिश्र व महिला कांस्टेबल अंजली पाण्डेय गुरुवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:03 AM (IST)
दुष्कर्म की शिकार किशोरी को मां को सौंपा
दुष्कर्म की शिकार किशोरी को मां को सौंपा

संतकबीर नगर : दुष्कर्म की शिकार हुई एक किशोरी को लेकर सीओ खलीलाबाद गयादत्त मिश्र व महिला कांस्टेबल अंजली पाण्डेय गुरुवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में पहुंचे। पूछताछ के बाद किशोरी को उसकी मां को सौंप दिया गया।

समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय व सदस्य सत्य प्रकाश उर्फ टीटू ने बताया कि दुधारा थाने के एक गांव की अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी दो अक्टूबर 2020 को रात के करीब सात बजे शौच के लिए खेत में गई थी। जब वह काफी देर बाद भी घर वापस नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब वह कहीं नहीं मिली तो पीड़िता की मां ने तीन अक्टूबर को मुकामी थाने में एक कुर्मी जाति के युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले के विवेचना कर रहे सीओ ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और बरामदगी के बाद लड़की का डाक्टरी मुआयना कराकर समिति के सामने पेश किया। किशोरी ने कहा, मैं और मेरे प्रेमी बरामदगी के पूर्व तक पति-पत्नी की भांति रहते रहे। हम एक-दूसरे से अलग नहीं रहेंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर लड़की की आयु 16 साल है, इसलिए उसे मां के हवाले कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी