डहरौली में चौपाल लगा मंत्री ने सुनी समस्याएं

संतकबीर नगर : विकास क्षेत्र नाथनगर में गुरुवार को होमगार्ड मंत्री अनिल कुमार राजभर ने चौपाल लगा कर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 11:47 PM (IST)
डहरौली में चौपाल लगा मंत्री ने सुनी समस्याएं
डहरौली में चौपाल लगा मंत्री ने सुनी समस्याएं

संतकबीर नगर : विकास क्षेत्र नाथनगर में गुरुवार को होमगार्ड मंत्री अनिल कुमार राजभर ने चौपाल लगा कर गांव के लोगों की समस्या सुनीं तथा गांव के विकास कार्य का जायजा लेते हुए अपने संबोधन में उन्होने कहा कि भय मुक्त हमारी सरकार चल रही है जिसमें सभी वर्ग का विकास व सम्मान हो रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होमगार्ड मंत्री अनिल कुमार राजभर ने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता सुखी व चैन की बंशी बजा रही है। सभी समाज का समान विकास हो रहा है। अन्य सरकारों में जातिवाद का जहर लोगों द्वारा बोया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों में अपराधियों को शरण दे कर उन्हे बढ़ाने का काम किया जाता था भ्रष्टाचार चरम पर था लेकिन भाजपा इस पर भी अंकुश लगाने का काम कर रही है।उन्होंने राजभर समाज को आगाह करते हुए कहा कि हम आज भी शिक्षा के मामले में बहुत पीछे है जिसका परिणाम है कि आज भी हमारा समाज पीछे है। हमें शिक्षा के प्रति आगाह हो कर अपने बच्चे को शिक्षित करने का काम करना चाहिए तभी हमारे समाज का विकास संभव हो पाएगा। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास कार्य को भी देखा जहां गांव के लोगो ने आवास की समस्या को उनके सामने रखा जिस पर उन्होने रास्ता का इंतजाम करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजभर,ओम प्रकाश राजभर, हरिश्चंद्र, राम नयन राजभर,विक्रम आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी