धनतेरस पर गुलजार रहे बाजार

संतकबीर नगर : सुख, समृद्धि व उल्लास के पर्व धनतेरस पर सोमवार को धन के देवता भगवान कुबेर व आयुर्वेद म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 10:29 PM (IST)
धनतेरस पर गुलजार रहे बाजार
धनतेरस पर गुलजार रहे बाजार

संतकबीर नगर : सुख, समृद्धि व उल्लास के पर्व धनतेरस पर सोमवार को धन के देवता भगवान कुबेर व आयुर्वेद में शल्य पद्धति के जनक भगवान धन्वन्तरि की विधि-विधान पूर्वक पूजा हुई। ग्राहकों द्वारा बाजारों झूम कर खरीदारी करने से खूब हलचल रही। सभी ने अपनी जरूरत व क्षमता के अनुसार स्वर्ण व चांदी के सिक्कों, आभूषणों, बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामानों, गाड़ियों, कपड़ों आदि की जमकर खरीदारी की, जिसके चलते बिक्री में तेजी देखने को मिली।

धनतेरस पर जनपद में कुल 33.90 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। बाजार में स्टील के बर्तन 260 रुपये प्रति किलो से लेकर 490 रुपये तक स्टील बर्तन बिके। जबकि जग, बर्तन सेट आदि सामग्रियां प्रति नग के हिसाब से बिके।

यहां चार सौ से पांच ग्राम की कीमत में 350 से लेकर छह सौ रुपये तक रहा। इसके साथ ही पीतल 460 से छह रुपये प्रति किग्रा, तांबा 540 से 590 रुपये तक बिका। खरीदारी को देखते हुए पांच बर्तन का सेट व गिलास, कटोरी, थाली व ड्रम सेट बनाया गया है।

बर्तन कारोबारियों की माने तो सात करोड़ के आसपास की बिक्री हुई। राजेश कुमार, सुरेश कसौधन, विनोद कसेरा ने बताया कि थाली, गिलास, कटोरी आदि की मांग रही। बाजार में चीनी वाली मिठाई, धान की लाई, मिष्ठान, डाई फ्रुट आदि की करीब एक करोड़ के आस बिक्री का अनुमान है।--------

वाहन बिके

दो पहिया वाहनों के साथ ट्रैक्टर को खरीदे गए। करीब दो से अधिक दो पहिया वाहन की बिक्री का अनुमान

है। निर्धारित समय पर वाहन पाने के लिए अग्रिम बु¨कग की गई थी। धनतेरस पर वाहन लेने के लिए पांच दिन पूर्व बु¨कग की थी। दो पहिया करीब 11.90 करोड़ रुपया तथा आठ चार पहिया व करीब 36 ट्रैक्टर खरीदे जाने की सूचना है। करीब आठ करोड़ रुपये से अधिक के बिक्री का अनुमान है। जिले में 18 चक्का के 10 वाहन फैजाबाद व अन्य जिले से खरीदे गए। शहर के दो पहिया वाहन विक्रेता गगनदीप शैंकी ने बताया कि होंडा की 150 व टीवीएस के 510 वाहन बिके। जनपद में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक का सोने -चांदी आदि के जेवरात खरीदे गए।

--------

chat bot
आपका साथी