भाजपा के संगठन पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव राकेश बघेल - सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना लक्ष्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:08 AM (IST)
भाजपा के संगठन पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
भाजपा के संगठन पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

संत कबीरनगर:

सांथा ब्लाक सभागार में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल रहे। उन्होंने सभी को पार्टी की मजबूती के लिए लग जाने के लिए कहा।

सांथा विकास खंड सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में राकेश सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक दल है। यहां हर निर्णय कार्यकर्ताओं की राय से लिए जाते हैं। कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के वाहक होते हैं। संगठन के चुनाव में कर्मठता और सक्रियता को लेकर ही जिम्मेदारी दी जाती है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका लाभ पात्रों तक पहुंच सके इसके लिए कार्यकर्ताओं को पुरजोर प्रयास करना होगा। मौके पर जिला मंत्री अर्जुन चौधरी,अरुण सिंह, उदयराज यादव,महामंत्री विनोद पांडेय,अरुण सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया, सर्वेश त्रिपाठी,अजीत सिंह, राजेश त्रिपाठी, अरविद यादव, आशीष त्रिपाठी, शशिकपूर राय,सर्वेश त्रिपाठी, हरीश राय,शिवाजी शुक्ल,दिवाकर सिंह, रवि यादव, विरेन्द्र दूबे,बृजनंदन पाठक,राम प्रसाद चौधरी,शांति मिश्रा,रामनयन निषाद,राजाराम, राजेन्द्र निषाद समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी