देश सेवा के लिए रहिए तैयार

भारत वीरों की धरती है। देश के प्रति जान निछावर करने वालों की संख्या यहां कभी कम नहीं रही है। आवश्यकता पड़ने पर सीमाओं की सुरक्षा के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का प्रशिक्षण शिक्षा के साथ ही करवाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Aug 2019 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 06:28 AM (IST)
देश सेवा के लिए रहिए तैयार
देश सेवा के लिए रहिए तैयार

संतकबीर नगर:भारत वीरों की धरती है। देश के प्रति जान निछावर करने वालों की संख्या यहां कभी कम नहीं रही है। आवश्यकता पड़ने पर सीमाओं की सुरक्षा के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का प्रशिक्षण शिक्षा के साथ ही करवाया जाता है।

एचआर इंटर कालेज में चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन एनसीसी ग्रुप हेडक्वाटर के ब्रिगेडियर जेपीएस राजपुरोहित ने शिविर का भ्रमण किया। उन्होंने कैडेटों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हर कला में दक्ष होने पर कभी आवश्यकता पड़ने पर देश के लिए योगदान किया जा सकता है। देश के मान सम्मान की सुरक्षा के लिए कार्य करना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। युवाओं को उन्होंने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके उसी दिशा में चलने के लिए कहा। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग सूद ने राइफल चलाने के बारे में तकनीकी जानकारी देने के साथ ही इसका छद्म अभ्यास करवाया। इस दौरान कर्नल अखिल कुलश्रेष्ठ, प्रशिक्षण अधिकारी राकेश कौल, सूबेदार मेजर कमल थापा, सूबेदार कमलराई, मदनलाल, अनिल गुप्त, केयर टेकर पुनीत त्रिपाठी, विनोद गुप्त समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी