20 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला

कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एसपी ब्रजेश सिंह ने एक निरीक्षक चार उपनिरीक्षकों व 15 कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 06:26 PM (IST)
20 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला
20 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला

संतकबीर नगर : कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एसपी ब्रजेश सिंह ने एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षकों व 15 कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के क्रम में निरीक्षक अनिल कुमार दूबे को पुलिस लाइन से मीडिया सेल, उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव को पुलिस लाइन से थाना महुली, अभिमन्यु सिंह को पुलिस लाइन से मुखलिसपुर चौकी प्रभारी, उदयभान मिश्र को मुखलिसपुर चौकी से चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर और राजेश गुप्त को चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र को आइजीआरएस सेल भेजा गया। इसके साथ ही सिपाहियों को थानों और कार्यालय में जिम्मेदारी दी गई है। सभी को दो दिन के अंदर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करके सूचना देने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी