अन्त्योदय कार्ड सूची से नाम काटने पर हंगामा

संतकबीर नगर : जनपद में इन दिनों राशन कार्ड की सूची में नाम काटने व जोड़ने को लेकर आए दिन ग्राम प्रधान

By Edited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 10:59 PM (IST)
अन्त्योदय कार्ड सूची से नाम काटने पर हंगामा

संतकबीर नगर : जनपद में इन दिनों राशन कार्ड की सूची में नाम काटने व जोड़ने को लेकर आए दिन ग्राम प्रधान व कोटेदारों पर आरोप लग रहा है। हैंसर बाजार ब्लाक के ग्राम पंचायत में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। इसकों लेकर ग्राम पंचायत की महिलाओं ने जिलापूर्ति कार्यालय पर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से सूची से नाम काटा गया है। पूर्व के कार्डधारकों ने सूची में नाम जोड़ने की मांग की है। हैसर विकास खंड के ग्राम पंचायत बंन्तवार के दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय पर सूची से नाम काटने पर हंगामा किया। ग्राम पंचायत के विरोजा ¨सह, रेखा सिह, ¨वद्रावती देवी, राम पराग, इंद्रावती देवी, संगीता, रीनू, तीरथ, गिरजा समेत अनेक लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में 24 जून को खुली बैठक का आयोजन किया गया। 63 लोगों के नाम से अन्त्योदय कार्ड बना था, वहीं दो लोग अपात्र पाए गए। पात्र गृहस्थी में कुल 317 लोगों का नाम सूची में था। सूची में से 12 लोग अपात्र पाए गए थे। इस सूची को विभागीय अधिकारियों के पास ठीक करने के लिए भेजा गया था। ग्राम प्रधान ने रंजिश वश 24 लोगों को सूची से नाम को काट दिया। ग्रामीणों ने जिलापूर्ति कार्यालय पर ग्राम प्रधान के समर्थकों से कहासुनी भी की।

ग्राम प्रधान बालमुकुन्द ने कहा कि जिनकी नाम सूची में डाला गया है, वह सब पात्र हैं। अपात्रों के नाम को काटा गया है। इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी